News Room Post

BBC Documentary: BBC डॉक्यूमेंट्री पर बवाल के बीच दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे ने दिया ऐसा बयान कि मची खलबली

BBC Documentary: केपीसीसी डिटजल मीडिया के संयोजक अनिल एंटनी ने पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ पर सवाल उठाए है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के एक्टिव सदस्य ने विरोधियों को भी खरी खोटी सुना डाली है।

Modi and Rahul

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और 2002 गुजरात दंगों पर बनी ब्रिटेन की ब्रॉडकास्टिंग कंपनी बीबीसी की प्रोपेगेंडा डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां पीएम मोदी पर बनी विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर पूरी दुनिया में बवाल देखने को मिल रहा है। भारत सरकार ने डॉक्यूमेंट्री को यूट्यूब चैनल से हटाया दिया है। ब्रिटेन, अमेरिका ने भी बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की आलोचना की है। खुद ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक इस विवादित डॉक्यूमेंट्री की निंदा कर चुके है पीएम मोदी की बचाव भी कर चुके है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्यूमेंट्री को लेकर देश में सियासत भी जोरों पर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री का समर्थन करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

लेकिन कांग्रेस पार्टी के ठीक उल्ट पार्टी के पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी ने इस पर ऐसी प्रतिक्रिया दी है जिससे पार्टी में दो फाड़ मच सकती है। केपीसीसी डिटजल मीडिया के संयोजक अनिल एंटनी ने पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ पर सवाल उठाए है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के एक्टिव सदस्य ने विरोधियों को भी खरी खोटी सुना डाली है। अनिल एंटनी ने लिखा कि भाजपा के साथ बड़े मतभेदों हो सकते है। इसके बावजूद ऐसे संस्थानों के विचार एक खतरनाक मिसाल हो सकते है जो कि हमारी संप्रभुता को कमजोर कर देगी।

उन्होंने अपने ट्वीट में Jack Straw का भी जिक्र किया है। जिसका इराक युद्ध के पीछे चाल बताई जाती है। अनिल के एंटनी ने अपने ट्वीट के जरिए उन लोगों को आईना दिखाने का काम भी किया है जो बीबीसी की कॉन्ट्रोवर्सी डॉक्यूमेंट्री की खुलकर सपोर्ट कर रहे है। आपको बता दें कि आज हैदराबाद की सेंट्रल यूनिवर्सिटी और जेएनयू में बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर बवाल देखने को मिला। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद जेएनयू प्रशासन ने इस स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी।

गौरतलब है कि बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को पार्ट में बनाई गई है। जिसमें साल 2002 गुजरात दंगे पर आधरित है। इसके अलावा पीएम मोदी और मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव के रिश्तों को दिखाया गया।

Exit mobile version