News Room Post

Mallikarjun Kharge Slammed: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी को तानाशाही से जोड़ा, यूजर्स ने पलटकर दिखा दिया आईना

खड़गे ने कहा कि बीजेपी के सदस्य मोदी को भगवान कहते और मानते हैं। ये तानाशाही के अलावा और कुछ नहीं है। खड़गे ने ये भी कहा कि इसे दूर करने की जरूरत है। इससे पहले खड़गे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अमित शाह राम मंदिर के महंत नहीं हैं।

mallikarjun kharge and pm modi

चित्रदुर्ग। पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में बयान देकर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स का निशाना बन गए। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में रविवार को ऐक्यथा समावेश कार्यक्रम में खड़गे शामिल हुए थे। वहां उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए तानाशाही की बात कर दी। खड़गे ने कहा कि बीजेपी के सदस्य मोदी को भगवान कहते और मानते हैं। ये तानाशाही के अलावा और कुछ नहीं है। खड़गे ने ये भी कहा कि इसे दूर करने की जरूरत है। इससे पहले खड़गे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अमित शाह राम मंदिर के महंत नहीं हैं। वो देश की सुरक्षा को देखें, न कि राम मंदिर बनने की तारीख बताएं।

खड़गे के मोदी और तानाशाही को जोड़े जाने वाले बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को जमकर खरी-खोटी सुनाई। अरविंद श्रीवास्तव नाम के यूजर ने लिखा कि महोदय किसी को कौन क्या मानता है ये उनका निजी मामला है। पर देश के विकास के लिए सभी का क्या दृष्टिकोण है, ये दिखाई देना चाहिए। बाकी तो लोकतंत्र है। एन झा नाम के यूजर ने लिखा कि बीजेपी के सदस्य और समर्थक मोदीजी को भगवान नहीं कर्मयोगी मानते हैं। कांग्रेस के सदस्य आजकल भारत जोड़ो यात्रा के चलते राहुलजी को भगवानों की श्रेणी में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

एक और यूजर उदय प्रसाद गुप्ता ने लिखा कि खड़गे जी पर या तो बुढ़ापे का असर है या फिर मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं। उन्हें ये भी नहीं मालूम कि मानना और मनवाना में बहुत फर्क होता है। आचार्य सतीश शर्मा ने लिखा कि कांग्रेस सदस्य, नेता, मंत्री और मुख्यमंत्री और अध्यक्ष को क्या कहिए, अब एक परिवार की तानाशाही के दिन लद गए। युवराज को भी मौलवी, फादर और तपस्वी का स्वांग भर देशभर में पैदल घूमना और भटकना पड़ रहा है। यूजर्स ने और क्या कमेंट किए, ये आप ऊपर दिए गए ट्वीट के रिप्लाई सेक्शन में जाकर पढ़ सकते हैं।

Exit mobile version