News Room Post

कांग्रेस ने खुद करवाई अपनी फजीहत, फील्ड मार्शल करिअप्पा की जगह मानेकशॉ की तस्वीर की इस्तेमाल, लोगों ने कर दी खिचाईं

नई दिल्ली। शनिवार को देश के पहले आर्मी चीफ कोडंडेरा मडप्पा करिअप्पा (Field Marshal Kodandera Madappa Cariappa ) की पुण्यतिथि है। उनका जन्म 28 जनवरी, 1899 को कर्नाटक में हुआ था। 94 वर्ष की उम्र में 15 मई, 1993 को बेंगलुरू में उनका निधन हुआ। नेताओं से लेकर आम आदमी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने भी अपने ट्विटर हैंडल से देश के पहले आर्मी चीफ को श्रद्धांजलि दी। लेकिन ट्वीट करते वक्त कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ी गलती कर बैठी। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर कांग्रेस की जमकर फजीहत हो रही है।

दरअसल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए फील्ड मार्शल करिअप्पा की पुण्यतिथि पर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की तस्वीर इस्तेमाल कर डाली। जिसके बाद कांग्रेस सोशल मीडिया वह ट्रोल हो गई। इतना ही नहीं ट्विटर पर लोगों ने कांग्रेस पार्टी की जमकर खिचाईं कर डाली।

हालांकि बाद में जब कांग्रेस को अपनी गड़बड़ी का पता चला तो उन्होंने ट्विटर पर तस्वीर को बदल दिया।

Exit mobile version