News Room Post

टीकाकरण की रफ्तार पर कांग्रेस ने उठाया मोदी सरकार पर सवाल, लेकिन लोगों ने सुना दी खरी-खोटी

Rahul Gandhi Sonia Gandhi vaccination

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर जानकारी सामने आई है कि, देश में अबतक कुल 3,29,47,432 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।” ऐसे में सोमवार का दिन टीकाकरण अभियान के लिए काफी अहम रहा। बता दें कि कल के दिन में 30.39 लाख लोगों को टीका लगाया गया। यह आंकड़ा एक दिन के लिहाज से सबसे अधिक बताया जा रहा है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक ट्वीट में लिखा कि, “कोरोना के खिलाफ़ लड़ाई में एक और मील का पत्थर!, आज का यह दिन हम सबके लिए गर्व का दिन है। PM श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश में ज़ारी टीकाकरण का तीन करोड़ लाभार्थियों का आंकड़ा पार करना, देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।” फिलहाल टीकाकरण अभियान की रफ्तार को लेकर अब कांग्रेस की तरफ से सवाल खड़े किए जा रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में आरोप लगाया गया है कि इस अभियान में केंद्र लापरवाही बरत रहा है।

कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, “हमारा देश बड़ी आबादी वाला देश है, हमारे यहाँ पर टीकाकरण की रफ्तार तेज होनी चाहिए थी। लेकिन मोदी सरकार की लापरवाही से टीकाकरण में देरी कोरोना की वजह बन रही है।”

हालांकि कांग्रेस भले ही केंद्र पर आरोप लगा रहा हो लेकिन उसके ही ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी जमकर भड़ास निकाली है। कुछ लोगों ने कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा है कि, देश की आबादी अगर बढ़ी है तो उसमें भी कांग्रेस का हाथ है।

वहीं एक यूजर ने कांग्रेस शासित राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने को लेकर लिखा है कि, “अरे भाई टीकाकरण की रफ्तार पर बाद में ध्यान देना पहले जहां कांग्रेस शासित राज्यों में करोना तेजी से बढ़ रहा है उस पर ध्यान दें।”

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि, इस सरकार ने तो शुरू किया है, कांग्रेस होती तो अबतक करोड़ों लोग निकल लिए होते।

देखिए लोगों ने किस तरह से कांग्रेस को जवाब दिया-

देश में कोरोना के मामलों की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि, “भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 24,492 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,14,09,831 हो गई है। जिसमें बीते 24 घंटे में 131 नई मौते हुई हैं। इसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,856 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,23,432 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,27,543 है।

Exit mobile version