News Room Post

मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस का तंज- ‘समस्या इंजन में और आप डिब्बे बदल रहे हैं’, लोगों ने दिलाई राहुल की याद

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट में बुधवार(7 जुलाई) को हुए फेरबदल पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस की तरफ से रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को कहा कि, मंत्रिमंडल को बदलने से क्या होगा, जब इसकी समस्या कहीं और है। गौरतलब है कि 7 जुलाई को मोदी सरकार मंत्रीमंडल में कुछ पुराने मंत्रियों को प्रमोशन देते हुए कैबिनेट मंत्री बनाया गया और 28 सांसदों को राज्य मंत्री बनाया गया। इस फेरबदल में कई चौंकाने वाले फैसले लिए गए। बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बनाए गए रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावडेकर, रमेश पोखरियाल जैसे बड़े नामों को अपना इस्तीफा देना पड़ा। ऐसे में इतने बड़े स्तर पर हो रहे फेरबदल को लेकर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने मोदी सरकार की कैबिनेट के इस विस्तार को लेकर तंज कसा है। बता दें कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को कहा कि, “समस्या इंजन में है और आप डिब्बे बदल रहे हैं। पेट्रोल 100 रुपए, डीज़ल 90 रुपए और रसोई गैस 850 रुपए पार हो गया है। महंगाई सर चढ़कर बोल रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “GST ने MSME व्यापार को चौपट कर दिया है। मंत्रिमंडल को बदलने से इनमे से क्या किसी समस्या का हल हो पाएगा?” सुरजेवाला के इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोग कांग्रेस और राहुल गांधी की काफी फजीहत कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, “खराबी इंजन में हे बदले डिब्बे जा रहे हैं…. ये बात वो कह रहे जिनकी ट्रेन एक गधा खीच रहा है….और गुलाम उस गधे की चाकरी करने में लगे है।”

वहीं एक यूजर ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक ट्वीट रिट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता को जवाब दिया। जिसमें गिरिराज सिंह ने लिखा है कि, “फटे गुब्बारे में हवा भरने वाले अब बताएंगे भारत के सबसे सफल प्रधानमंत्री को क्या करना चाहिए??”

देखिए सुरजेवाला को लोगों ने किस तरह से जवाब दिया…

Exit mobile version