News Room Post

Video: सपा नेता स्वामी प्रसाद के कार्यक्रम में बौद्ध भिक्षु का विवादित बयान, कहा- 2025 तक हिंदुओं को बनाएंगे अल्पसंख्यक

Summit Ratan

नई दिल्ली। एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस पर विवादित कमेंट करने को लेकर विवादों में घिरे हुए है। उनके खिलाफ देशभर में साधु-संतों से लेकर लोगों और विपक्ष का आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं इसी बीच सपा नेता स्वामी प्रसाद माैर्य का एजेंडा एक्सपोज हो गया है। ये एजेंडा है भारत को हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाने का। दरअसल दिल्ली में स्वामी प्रसाद के एक कार्यक्रम में बौद्ध भिक्षु सुमित रतन ने इस एजेंडे को सामने रखा है। बौद्ध गुरु सुमित रतन ने कहा कि 2025 तक हिंदुओं को अल्पसंख्यक बना दिया जाएगा। जिसका वीडियो सामने आया है।

इसमें सुमित रतन कह रहे है कि हमको डराया जा रहा है कि 2025 में संविधान खत्म हो जाएगा। हिंदू राष्ट्र बना देंगे। मैं भी घोषणा करता हूंं। आप सभी से निवेदन करता हूं। जिंदा जागरूक लोगों से कि 2025 तक 25 करोड़ लोगों को बौद्ध बना दीजिए। हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा।चौंकाने वाली बात ये है कि जब बौद्ध गुरु सुमित रतन हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाने का प्लान बता रहे थे। उस वक्त स्वामी प्रसाद मौर्य मंच पर भी मौजूद थे।

स्‍वामी प्रसाद ने दिया रामचरितमानस पर नया विवादित बयान-

इसी दौरान एक बार फिर स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस पर नया विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस में महिलाओं और पिछड़ी जातियों का अपमान किया गया है। स्वामी प्रसाद ने कहा कि अब बात 85 तक नहीं पहुंची है। महिलाओं को शामिल करने के बाद अब लड़ाई 97 बनाम 3 फीसद की हो गई है। अब महिलाओं की लड़ाई भी हमको लड़नी पड़ेगी।

Exit mobile version