नई दिल्ली। रामचरितमानस पर देश भर से सामने आ रहे विवादित बयानों के बीच अब मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में गीता, रामायण और महाभारत की भी शिक्षा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन ग्रंथों में मनुष्य को नैतिक और संपूर्ण बनाने की क्षमता है। उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री के नाते मैं कह रहा हूं हम तो शासकीय विद्यालयों में गीता का सार, रामायण, महाभारत के प्रसंग पढ़ाएंगे।’ शिवराज सिंह चौहान ने यह ऐलान ऐसे समय पर किया है जब कुछ नेताओं ने रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी की है।
Shivraj Singh : रामचरितमानस को लेकर सामने आए विवादित बयान तो मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह सरकार ने किया यह बड़ा फैसला
Shivraj Singh : हरेक आत्मा-परमात्मा का अंश है। मैं ऐसा ग्रंथ देने वाले तुलसीदास जी को प्रणाम करता हूं, ऐसे लोग जो हमारे इन महापुरुषों का अपमान करते हैं वह सहन नहीं किए जाएंगे। मध्य प्रदेश में इनकी शिक्षा देकर हम बच्चों को नैतिक बनाएंगे, पूर्ण बनाएंगे।'
