News Room Post

Coronavirus: नीतीश कुमार के जनता दरबार में फूटा कोरोना बम, मुख्यमंत्री भी हुए थे शामिल, अब मचा हड़कंप  

corona

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में कोरोना बम के फूटने की खबर सामने आ रही है। जनता दरबार में कोरोना बम फूटने से अब तक 5 मौर्य होटल के कर्मचारियों के संक्रमित होने की खबर सामने आई है। वहीं, जनता दरबार में आए फरियादियों में से 6 फरियादियों के कोरोना के चपेट में आने की खबर सामने आई है। इसके अलावा चिंता की बात यह है कि इस जनता दरबार में खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल थें। जिसे ध्यान में रखते हुए अब यूं समझ लीजिए कि बिहार के सियासी गलियारों में हड़कंप मच चुका है। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, बिहार में पिछले कुछ दिनों से कोरोना का कहर लगातार अपने चरम पर पहुंच चुका है। संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खासकर ओमीक्रॉन की एंट्री ने कोरोना के मामलों में तेजी लाकर रख दी है, जिसने शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ाकर रख दी है। खैर, सभी यह दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द सूबे के हालात दुरूस्त हो जाए ताकि किसी को भी उस भयावह दौर से न गुजरना पड़े।

वहीं, जनता दरबार में फूटे कोरोना बम के बाद से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व अपने बयानों को लेकर हमेशा से विवादों में रहने वाले जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर जनता दरबार को निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आग्रह है कि जनता दरबार को स्थगित किया जाए और राज्यहित में कोई फैसला। अब ऐसे में कोरोना के बढ़ते कहर को ध्यान में रखते हुए सीएम नीतीश कुमार क्या फैसला लेते हैं। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन आपको बता दें कि नीतीश कुमार अपने जनता दरबार में आए लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निदान करते हैं।

इस जनता दरबार में लोग अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर इस उम्मीद के साथ आते हैं कि उन्हें उनकी समस्याओं को हल मिलेगा और  नीतीश कुमार की भी पूरी कोशिश रहती है कि जनता दरबार में आए सभी लोगों की समस्याओं को मुकम्मल निदान किया जाए। वहीं, जनता दरबार में आए लोगों का अपना तजुर्बा भी यही कहता है कि उन्हें जनता दरबार में आकर उनकी सारी समस्याओं का निदान हो जाता है।

Exit mobile version