News Room Post

81 हजार से अधिक हुए देश में कोरोना के मरीज, मरने वालों की संख्या हुई 2649

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। बुरी खबर ये भी है कि महाराष्ट्र में मरने वालों की तादाद भी 1 हजार 19 हो चुकी है।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 81 हजार के आंकड़ें को पार कर कर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक देशभर में अबतक कोरोना के 81970 मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा इस महामारी से मरने वालों की संख्या 2649 तक पहुंच गई है। हालांकि इस जानलेवा बीमारी से 27 हजार 920 लोग ठीक हुए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। बुरी खबर ये भी है कि महाराष्ट्र में मरने वालों की तादाद भी 1 हजार 19 हो चुकी है। कोरोना के मामलों के लिहाज से नंबर दो पर गुजरात है, जबकि दिल्ली में भी आंकड़ा करीब साढ़े 8 हजार हो चुका है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी कोरोना से राहत नहीं है

आपको बता दें कि कोविड-19 ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। इसके चलते अबतक दुनियाभर में 3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था भी चरमरा चुकी है। बता दें कि गुरुवार रात तक विश्व में कुल 44,89,482 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से मरने वालों की संख्या 3,01,024 हो गई।

इस वायरस से ठीक होने वालों की संख्या की बात करें तो 16,88,943 लोग कोरोना के इलाज के बाद ठीक भी हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। वहां 14,40,427 मरीजों में से 85,991 को जान गंवानी पड़ी जबकि 3,11,721 लोग ठीक होकर घर लौट गए। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कहर यूरोप के देशों पर पड़ा है।

Exit mobile version