News Room Post

कोरोनावायरसः यूपी सरकार को घेरने के चक्कर में झूठी खबर फैलाने से अपने को रोक नहीं पाईं प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। देशभर में कोरोनावायरस अब बड़ी ही तेजी से फ़ैल रहा है। इसके फैलाव को देखते हुए सरकार ने पूरे देश में लॉक डाउन लगा रखा है जिससे कि जो जहां है वहीं रहे और किसी भी तरह की मूवमेंट पर इस वक्त रोक लगी हुई है। लेकिन देशभर में अलग अलग राज्यों में जाकर काम करने वाले कामगार और दिहाड़ी मजदूर इस लॉक डाउन के चलते डरे हुए हैं। उनका डर है रोजी रोटी को लेकर, हालांकि हर राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने अपने स्तर से इनको कोई दिक्कत ना हो ये सुनिश्चित किया हुआ है। मगर इसके बावजूद भी मजदूर पलायन कर रहे हैं। इसी क्रम में बरेली से एक मामला सामने आया है। जहां दूसरी जगहों, शहरों से पलायन करके आए मजदूरों और उनके बच्चों को सेनेटाइज करने का अनोखा तरीका इस्तेमाल किया गया।

यहां प्रशासन ने सभी को जमीन पर एक साथ बैठाकर एक साथ उनके उपर केमिकल का छिडकाव करके उन्हें डिसइन्फेक्ट किया। लेकिन इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रशासन पर निशाना साधा है।

इस वायरस से बचने के लिए किये गए केमिकल के छिडकाव को प्रियंका गांधी ने अमानवीय बताते हुए कहा है कि हम सब इस वायरस से मिलकर लड़ रहे हैं मगर कृपया करके इस तरह से अमानवीय काम मत कीजिये।

प्रियंका ने आगे अपने ट्वीट में लिखा, मजदूर पहले से ही बहुत सी परेशानियां झेल रहे हैं उनको इस तरह से केमिकल से नहालाइये मत। इस तरह से उनकी सेहत का बचाव तो नहीं होगा बल्कि उनके लिए और खतरे पैदा हो सकते हैं।

प्रियंका गांधी इस घटनाक्रम के बाद बेशक प्रशासन पर सवाल उठा रहीं हैं मगर शायद उनको खबर नहीं है कि कई देशों में इस तरह की प्रक्रिया के साथ लोगों को एक साथ सेनेटाइज किया जाता है। हालांकि अब इस पूरे घटनाक्रम पर बरेली के डीएम ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने संबंधित लोगों के विरुद्ध जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

Exit mobile version