नई दिल्ली। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और तमिलनाडु में बढ़ते मामलों के चलते संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 1.98 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 48 फीसदी हो गई है। देश में कोरोना वायरस के 97,581 एक्टिव केस हैं, अब तक 95,526 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि कुल 5,598 लोगों की जान जा चुकी है।
कोरोना से सबसे प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 70 हजार को पार कर गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक ऐप लॉन्च किया है जिसके जरिए पता चल सकेगा कि दिल्ली के किस अस्पताल में कितने बेड खाली हैं।
महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यहां अब तक संक्रमितों की संख्या कुल 70013 हो गई है। बीते 24 घंटे में 2361 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में अब तक 2362 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि 30108 मरीज ठीक हो चुके है।
तमिलनाडु
तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 23495 हो गई है, इसमें 184 मौतें और 13170 डिस्चार्ज शामिल हैं।
गुजरात
गुजरात स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुजरात पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 17200 हो गई है। इसमें से 10780 लोग ठीक/ डिस्चार्ज हो चुके हैं, 1063 लोगों की अब तक मौत हुई है।
दिल्ली
दिल्ली सरकार के मुताबिक, राजधानी में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 20834 हो गई है, इसमें ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट हो चुके 8746 मामले और 523 मौतें शामिल हैं