News Room Post

केरल के विधायक एन विजयन पिल्लई का निधन

कोल्लम (केरल)। केरल में चावरा से माकपा विधायक एन विजयन पिल्लई का रविवार तड़के निधन हो गया है। वह दो महीने से बीमार थे। आज कोल्लम के पास उनके घर पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। 65 वर्षीय विजयन ने अपना राजनीतिक करियर क्रांतिकारी सोशलिस्ट पार्टी से शुरू किया था, वहां वह बेबी जॉन के करीबी और सहयोगी थे।

दो दशकों तक स्थानीय निकायों का प्रतिनिधित्व करने के बाद, वह कांग्रेस में चले गए थे। लेकिन कुछ वर्षो बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। 2016 के विधानसभा चुनाव में, पिल्लई ने स्थानीय विधायक और जॉन के बेटे, शिबु बेबी जॉन को 6,189 वोटों से हराया था।

Exit mobile version