News Room Post

Breaking News: हरियाणा में क्रिकेटर युवराज सिंह को किया गया गिरफ्तार, जानिये क्यों हुई है गिरफ्तारी

नई दिल्ली। क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह को हरियाणा के हांसी में गिरफ्तार कर लिया गया। युवराज सिंह (Cricketer Yuvraj Singh) को अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर दर्ज मामले में हिसार पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। हांसी शहर थाने में ही युवराज के खिलाफ केस दर्ज है।

दरअसल युवराज पर आरोप है कि उन्होंने बीते साल रोहित शर्मा से लाइव चैट में युजवेंद्र चहल पर अनुसूचित जाति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी. युवराज सिंह हाई कोर्ट के आदेश के बाद चंडीगढ़ पहुंचे थे। जहां पर हिसार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनसे पूछताछ की है। सोशल एक्टिविस्ट रजत कलसन ने हांसी थाना शहर में एससी एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज करवाया था। जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए हांसी थाने बुलाया गया था। हालांकि एक साल  से ज्यादा पुराने इस मामले पर युवराज सिंह को फौरन जमानत भी दे दी गई है। हाईकोर्ट के आदेशों पर युवराज सिंह को औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया गया है।

 

Exit mobile version