News Room Post

सुक्खू सरकार पर संकट बरकरार ?

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल लगातार छाए हुए हैं। बागी विधायक राजिंदर राणा ने सीएम सुक्खू पर विधायकों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि कांग्रेस के कई हमारे विधायक संपर्क में हैं और सुक्खू सरकार जल्द ही गिरने वाली है। राजिंदर राणा ने बागी विधायकों …

congress flag

नई दिल्ली।
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल लगातार छाए हुए
हैं। बागी विधायक राजिंदर राणा ने सीएम सुक्खू पर विधायकों को
अपमानित करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि कांग्रेस के कई
हमारे विधायक संपर्क में हैं और सुक्खू सरकार जल्द ही गिरने वाली है।
राजिंदर राणा ने बागी विधायकों की नाराजगी की वजह बताते
हुए कहा कि हम सब ने राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से प्रत्याशी
बनाने की मांग की थी। क्या हिमाचल प्रदेश से ऐसा कोई नेता नहीं था,
जो हिमाचल की पैरवी करने के लिए राज्यसभा जा सकता था? उन्होंने
कहा कि कांग्रेस ने बाहरी व्यक्ति को राज्यसभा सांसद बनने के लिए
हिमाचल में भेजा। राजिंदर राणा ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि
हमने हिमाचल के व्यक्ति को जिताकर राज्यसभा पहुंचाया है। राणा ने
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम
छोटे दिल के व्यक्ति हैं। जब व्यक्ति मुख्यमंत्री बनता है, तो उसे अपना
दिल बड़ा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सवा साल हो गए हैं, हमने कई

बार हाईकमान को अवगत कराया कि प्रदेश में सबकुछ ठीक नहीं चल
रहा है। सीएम सुक्खू विधायकों को अपमानित करते हैं। यहां तक की
विधायकों के काम नहीं करते हैं। कई बार बोलने के बाद भी कोई असर
नहीं हुआ। सभी विधायक सीएम सुक्खू से परेशान हैं। इससे पहले भी
हमने हाईकमान से कहा था कि अगर हिमाचल प्रदेश को बचाना है तो
इस व्यक्ति को सीएम पद से हटाना होगा। मगर हाईकमान ने कोई
सुनवाई नहीं की। राजिंदर राणा ने बताया कि सीएम ने मीडिया में यह
कहा कि बागी विधायक हमसे संपर्क कर रहे हैं और वह वापस आना
चाहते हैं। मगर यह बिल्कुल झूठ है। कोई नहीं आना चाहता है। सभी
विधायकों ने काफी सोच समझकर फैसला लिया है।

Exit mobile version