News Room Post

Delhi: BJP ने अजय आलोक और प्रत्युष कंठ को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को कांग्रेस और जेडीयू से आए 2 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने अजय आलोक और प्रत्युष कंठ को बड़ा जिम्मा सौंपा है। भाजपा ने 2 अक्टूबर को अजय आलोक और प्रत्युष कंठ को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसमें अरुण सिंह ने बताया कि, ”भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आलोक कुमार, बिहार और प्रत्युष कंठ, दिल्ली को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।”

जानिए कौन है प्रत्युष कंठ-

बता दें कि प्रत्युष कंठ पूर्वांचल का एक प्रमुख चेहरा माने जाते है। प्रत्यूष कंठ भाजपा से पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। साल 2017 में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके साथ 3 हजार से कार्यकर्ता भी भाजपा के साथ शामिल हुए थे। तत्कालीन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

इससे पहले कंठ ने कांग्रेस से जुड़े रहे और कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर किराड़ी सीट से विगत विधानसभा इलेक्शन में भी हाथ आजमाया था। प्रत्युष कंठ पूर्व पत्रकार भी है। इससे पहले भाजपा ने उन्हें दिल्ली भाजपा का मीडिया प्रभारी बनाया था।

अजय आलोक दी बड़ी जिम्मेदारी-

वहीं अजय आलोक को भी भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। अजय आलोक ने जनता दल यूनाइटेड से अपनी सियासी पारी का आगाज किया। इतना ही नहीं लंबे वक्त तक वो जेडीयू के प्रवक्ता भी रहे। पेशे से अजय आलोक डॉक्टर भी है। अजय आलोक नीतीश कुमार के बेहद खास भी माने जाते थे। लेकिन बीते साल जून में आरपी सिंह का सपोर्ट करने पर पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।

इसके बाद अप्रैल 2023 में अजय आलोक भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Exit mobile version