News Room Post

Delhi Jal board: रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को 2 घंटे की छुट्टी देने के मामले में दिल्ली बोर्ड का यू-टर्न, अब लिया ये फैसला 

delhi jal board

नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड ने पहले अपने कर्मचारियों को रमजान के लिए 2 घंटे का अवकास देकर बाद में काम पर लौटने का आदेश दिया था। लेकिन अब खबर है कि बोर्ड ने अपना फैसला वापस ले लिया है। बता दें कि बोर्ड ने 2 घंटे की छुट्टी प्रदान करने के आदेश को वापस ले लिया है। दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड ने अपने पूर्व के आदेश में कहा था कि मुस्लिम कर्मचारी 2 अप्रैल से लेकर 3 अप्रैल तक शॉर्ट टर्म लिव ले सकते हैं। इससे जहां दफ्तर का काम भी प्रभावित नहीं होगा तो वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम कर्मचारी भी अपने मजहबी रवायतों को मुकम्मल कर पाएंगे। लेकिन अब बोर्ड ने उक्त फैसला वापस ले लिया है।

बता दें कि साल 2022 का पवित्र महीना चल रहा है। इस माह में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। भारत में 2 अप्रैल को चांद दिखा था और 3 अप्रैल को  मुस्लिम लोगों ने रोजा रखा था। वहीं, बीजेपी नेता आदेश गुप्ता ने इस संदर्भ में अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि ये है अरविंद केजरीवाल का असली चेहरा, एक ओर नवरात्रों के दिन दिल्ली में हजारों ठेके खोल कर शराब पर 25% छूट देकर नशा बांट रहे हैं। दूसरी ओर दिल्ली जलबोर्ड के कर्मचारियों को रमजान में नमाज पढ़ने के लिए काम के समय में से 2 घंटे की छुट्टी दे रहे हैं। ये तुष्टिकरण नही है तो क्या है?

वहीं, ध्यान रहे कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष थे। लेकिन राज्यसभा के लिए उनके नाम का चयन होने के बाद आप नेता सौरव भारद्वाज का चयन उक्त पद के लिए किया गया था। वर्तमान में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के पद पर सौरभ भारद्वाज काबिज हैं।

Exit mobile version