News Room Post

Delhi: Paytm के CEO को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डीसीपी की कार को टक्कर मारने का आरोप, बेल पर हुए रिहा

नई दिल्ली। Paytm के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था। लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया था। यह घटना 22 फरवरी को हुई थी और डीसीपी साउथ बेनिता मैरी जैकर के ड्राइवर कांस्टेबल दीपक कुमार ने इस मामले में FIR दर्ज करवाई थी। FIR के अनुसार, एक जगुआर लैंड रोवर ने अरबिंदो मार्ग पर द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के बाहर डीसीपी (दक्षिण जिला) के वाहन को टक्कर मार दी थी।

दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने पूरे पुष्टि की थी और बताया था कि पुलिस ने विजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। हालांकि, डीसीपी जयकर ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने परिवहन विभाग की मदद से डीसीपी की गाड़ी को टक्कर मारने वाली गाड़ी का पता लगाया। जिसमें खुलासा हुआ की गाड़ी ग्रेटर कैलाश के निवासी शर्मा के नाम पर पंजीकृत है। जिसके बाद पुलिस ने विजय शेखर शर्मा को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया। बता दें कि, हादसे के बाद पुलिस ने कार को भी सीज कर दिया है। पेटीएम के प्रवक्ता ने इस पूरे मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Exit mobile version