News Room Post

दिल्ली पुलिस कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी को मिलेंगे 1 लाख रुपये

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले कर्मचारियों को राहत भरी खबर दी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक उसका कोई भी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलेगा, तो उसे एक लाख रुपये नकद दिए जाएंगे। यह धनराशि वेलफेयर फंड से मुहैया कराई जाएगी।

इस आश्य के आदेश दो दिन पहले शुक्रवार को ही दिल्ली पुलिस आयुक्त ने किए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि, अगर कोई दिल्ली पुलिस का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसे यह एक लाख की सहायता धनराशि तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।

इस धनराशि को बांटने के लिए बाकायाद सहायक पुलिस आयुक्त को नामित किया गया है। संबंधित कर्मचारी एसीपी हेडक्वार्टर के मोबाइल नंबर पर अपनी डिटेल उपलब्ध कराएगा। उसके बाद यह एक लाख की सहायता राशि संबंधित पीड़ित कर्मचारी-अधिकारी को मुहैया करा दी जाएगी।

बता दें कि देश में अब तक इस महामारी से कुल 12,969 संक्रमित हैं। वहीं 2,230 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि महामारी के चलते 507 लोगों की मौत हुई है।

Exit mobile version