News Room Post

Delhi Police : दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, होलम्बी कलां में हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद कई लोग गिरफ्तार

Delhi Police : ये कोई पहली बार नहीं है जब दिल्ली में इस तरह की बरामदगी देखि गई हो क्योंकि इससे पहले इसी साल जनवरी के महीने में भी दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले एक घर से हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। इसके बाद जांच कर रहे पुलिस और सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भलस्वा डेयरी क्षेत्र में एक घर से दो हैंड ग्रेनेड प्राप्त किए थे। इसके बाद दिल्ली की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करने वालों को लेकर दिल्ली पुलिस बेहद सख्त हो गई है।

नई दिल्ली। आज दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए होलम्बी कलां में हैंड ग्रेनेड और जिन्दा कारतूस के साथ कई लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की तरफ से इस बारे में जो खबर निकलकर सामने आई है उसके अनुसार करीब 7 से 8 देसी हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। उन्हें होलम्बी कलां क्षेत्र के एक खेत में छिपाकर रखा गया था। इस कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस के द्वारा कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस बरामदगी के बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी भी मौके पर इस समय उपस्थित हैं।

आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब दिल्ली में इस तरह की बरामदगी देखि गई हो क्योंकि इससे पहले इसी साल जनवरी के महीने में भी दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले एक घर से हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। इसके बाद जांच कर रहे पुलिस और सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भलस्वा डेयरी क्षेत्र में एक घर से दो हैंड ग्रेनेड प्राप्त किए थे। इसके बाद दिल्ली की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करने वालों को लेकर दिल्ली पुलिस बेहद सख्त हो गई है।

इस कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया। पुलिस के अनुसार, मौके से पकड़े गए आरोपियों के घर पर इंसानी खून के निशान भी प्राप्त हुए थे। इस मामले में मुख्य आरोपी बताए जाने वाले जगजीत सिंह उर्फ जग्गा और नौशाद को पुलिस ने आतंकवादी संगठनों से कथित संबंध और भयानक अपराधों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों की गिरफ्तारी गणतंत्र दिवस समारोह से कुछ दिन पहले की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 22 जिंदा कारतूस प्राप्त किए गए थे। पुलिस सूत्रों ने कहा था कि आरोपी लक्षित हत्याओं की प्लानिंग करने में जुटे हुए थे।

Exit mobile version