News Room Post

Delhi Weather : दिल्ली में सर्दी का सितम जारी, आज दर्ज किया गया 2 डिग्री तामपान, कोहरे से विजिबिलिटी कम

दिल्ली में कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है। सर्दी का सितम अपने जोरो पर है। कड़ाके की ठंड के साथ देश की राजधानी में घना कोहरा (Fogg) छाया रहा। पूरे उत्तर भारत सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम रही।

delhi fogg

नई दिल्ली। दिल्ली में कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है। सर्दी का सितम अपने जोरो पर है। कड़ाके की ठंड के साथ देश की राजधानी में घना कोहरा (Fogg) छाया रहा। पूरे उत्तर भारत सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को सुबह दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।

पालम इलाके में सुबह 6.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, इसके अलावा सफदरजंग में 2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 1 जनवरी के बाद ये पहली बार है जब दिल्ली में तापमान इतना नीचे गया। बता दें कि 1 जनवरी 2021 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की माने अगले दो से तीन दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।वहीं, तापमान में गिरावट भी आ सकती है।

बता दें कि पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सबसे बुरा हाल जम्मू कश्मीर का है जहां सर्दी ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहलगाम में पारा माइनस 12 डिग्री तक गिर गया। गुलमर्ग में भी तापमान माइनस 10 डिग्री दर्ज किया गया।

राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हुई। एक व्यक्ति ने बताया, “काफी कोहरे की वजह से गाड़ियां काफी धीरे-धीरे चल रही है, मुझे जहां 15 मिनट में पहुंचना था वहां मैं 30 मिनट में पहुंच रहा हूं।”

Exit mobile version