News Room Post

Pushkar Singh Dhami Cabinet: यूपी के बाद अब उत्तराखंड में मंत्रालय का बंटवारा, जानें किसको क्या मिला 

dhami govt

नई दिल्ली। खबर है उत्तराखंड से। खबर है कि आज यानी की मंगलवार को पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों के बीच मंत्रालय का बंटवारा हो गया है। बता दें कि इस बार सीएम पुष्कर सिंह धामी के जिम्मे गृह, राजस्व सूचना समेत 20 विभाग हैं। वहीं, सतपाल महराज को PWD समेत 7 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जानें किस मंत्री को क्या मिला

सतपाल महाराज को 8 विभाग- पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, जलागम प्रबधंन और सिंचाई विभाग। सौरभ बहुगुणा को गन्ना मंत्री बनाया, साथ ही पशु पालन,दुग्ध विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन, मत्स्य पालन विभाग। चंदन रामदास को परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण विभाग। रेखा आर्या- महिला सशक्तिकरण और बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण विभाग। वहीं, सुबोध उनियाल- वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकी शिक्षा विभाग।

इसके साथ ही धन सिंह रावत- विद्यालयी शिक्षा(बेसिक), विद्यालयी शिक्षा(माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता विभाग। उधऱ  गणेश जोशी- सैनिक कल्याण, कृषि शिक्षा,कृषि एवं कृषक कल्याण, कृषि विपणन,रेशम विकास, ग्राम्य विकास विभाग। प्रेमचंद अग्रवाल- वित्त, शहरी विकास आवास, पुनगर्ठन, जनगणना विभाग।  बता दें कि बीते दिनों उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है ।ऐसा पहली बार हुआ कि  बीजेपी दोबारा सत्ता में काबिज में रहने में कामयाब हुई है। पुष्कर सिंह धामी को खटीमा से चुनावी मात झेलने के बाद भी पार्टी ने सीएम की कुर्सी पर बैठाया है।

Exit mobile version