News Room Post

सामने आया दिग्विजय सिंह का सनसनीखेज ऑडियो, पाकिस्तानी पत्रकार से बात करते हुए आर्टिकल 370 पर दे दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने एक बार फिर विवादों में घिर गए है। दरअसल इस बार दिग्विजय सिंह का एक क्लब हाउस का सनसनीखेज ऑडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है। खास बात ये है कि दिग्विजय सिंह के क्लब हाउस चैट में पाकिस्तानी रिपोर्टर भी मौजूद था। भाजपा ने इसका ऑडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को खास दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया था। इसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी लगातार इसका विरोध करते आ रही है।

इस ऑडियो में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह घाटी से आर्टिकल 370 लागू करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो वो 370 हटाने के फैसले पर विचार करेंगे। बता दें कि दिग्विजय सिंह का क्लब हाउस ऑडियो 12 मई का है, जब उन्होंने पाकिस्तानी पत्रकारों के सामने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर आर्टिकल 370 हटाने के फैसले पर विचार करेगी।

यहां सुनिए क्लब हाउस चैट में दिग्विजय सिंह ने क्या कहा-

वहीं दिग्विजय सिंह का ऑडियो चैट सामने आने के बाद भाजपा हमलावार हो गई है। भाजपा नेता अमीत मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, क्लब हाउस चैट में राहुल गांधी के करीबी नेता दिग्विजय सिंह एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे। Really? यही तो पाकिस्तान चाहता है…

Exit mobile version