News Room Post

Bihar Eelection 2020 : दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह बीजेपी में होंगी शामिल, नेशनल शूटर इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

shreysi singh2

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह बेटी श्रेयसी सिंह (Shreyashi Singh) राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। वो नेशनल शूटर (Shooter) हैं। श्रेयसी आज बीजेपी (BJP) ज्वाइन करने वाली हैं। श्रेयसी सिंह बीजेपी महासचिव अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के समक्ष बीजेपी की सदस्यता लेंगी। चर्चा है कि बीजेपी श्रेयसी सिंह को इस बार चुनावी मैदान में भी उतारेगी।

इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

माना जा रहा है कि श्रेयसी सिंह बांका के अमरपुर सीट या फिर जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। काफी दिनों से श्रेयसी सिंह को राजनीति में कदम रखने की चर्चा थी। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह आरजेडी में शामिल होंगी। लेकिन आज साफ हो गया है कि श्रेयसी सिंह अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बीजेपी के साथ करेंगी।

शूटिंग में कई पदक कर चुकी हैं अपने नाम

श्रेयसी नेशनल शूटर हैं। 2018 के राष्ट्र मंडल खेलों में वह स्वर्ण पदक जीती थीं। इससे पहले ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था। वहीं कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की। श्रेयसी सिंह ने वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में अपनी मां पु‍तुल कुमारी के लिए चुनाव प्रचार भी किया था।

Exit mobile version