News Room Post

Rajasthan: इधर हो रहा था कैबिनेट बिस्तार उधर कांग्रेस के ही विधायकों ने किया अपनी ही पार्टी पर प्रहार, दे डाली चेतावनी

नई दिल्ली। शनिवार को राजस्थान सरकार के सभी मंत्रियों ने एक साथ मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा दे दिया। इसके बाद रविवार को जयपुर राजभवन में 11 मंत्रियों समेत ४ राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। हालांकि पूरी कैबिनेट के हेरफेर के दौरान कई विधायकों की नाराजगी भी सामने आई है। एक तरफ जहां राजस्थान कांग्रेस सरकार में नए मंत्रियों को शामिल करने की कोशिश में लगी हुई थी तो वहीं दूसरी तरफ कई विधायकों की नाराजगी सामने आई है।

दरअसल ख़बरों की मानें तो, कांग्रेस विधायक शफिया जुबैर ने कहा कि कैबिनेट का ढांचा और बेहतर हो सकता था। खराब प्रतिष्ठा वाले लोगों को पदोन्नत किया गया है। कुल मिलाकर कैबिनेट अच्छा संदेश नहीं दे रही है। महिलाओं (विधायकों) को 33 फीसदी आरक्षण नहीं मिला। इतना ही नहीं, खबरों के अनुसार धौलपुर बसेड़ी से विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा और राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ से विधायक जौहरी लाल मीणा भी नाराज हैं। कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा ने कहा, ‘हमें पार्टी और लीडर से कोई नाराजगी नहीं है। हमें मिनिस्टर से नाराजगी है। हमारे जिले (अलवर) में, यह सर्वविदित है कि टीकाराम जूली एक भ्रष्ट व्यक्ति है और उसका परिवार वसूली में शामिल है। मैंने पार्टी नेतृत्व से उन्हें हटाने के लिए कहा, लेकिन उन्हें प्रमोट कर मंत्री बनाया गया है। मैं इसके खिलाफ हूं।’ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि मंत्री पद ना मिलने से गहलोत गुट के कुछ विधायक नाराज हो गए हैं और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने की धमकी दी है। इतना ही नहीं नाराज विधायक ने मुख्यमंत्री का व्हाट्सएप ग्रुप भी छोड़ दिया है। दरअसल ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार कैबिनेट मंत्रियों की सूची में इस बार पायलट गुट को ध्यान में रखा गया है यही वजह है कि गहलोत गुट के कई विधायक नाराज बताये जा रहे हैं।

दरअसल कैबिनेट फेरबदल कर कांग्रेस राजस्थान में संतुलन बनाये रखने की कोशिश में है लेकिन कांग्रेस की ये कोशिश राजस्थान में राजनीति को और उलझा रही है। अपने ही विधायकों की नाराजगी अब कांग्रेस को झेलनी पड़ रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हुआ है,जिसके तहत 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

यहां देखिये नए मंत्रियों की लिस्ट 

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे
1. हेमाराम चौधरी
2. महेन्द्रजीत सिंह मालवीय
3. रामलाल जाट
4. महेश जोशी
5. विश्वेन्द्र सिंह
6. रमेश मीणा
7. ममता भूपेश बैरवा
8. भजनलाल जाटव
9. टीकाराम जूली
10. गोविन्दराम मेघवाल
11. शकुन्तला रावत

राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे
1. जाहिदा
2. बृजेन्द्र सिंह ओला
3. राजेन्द्र गुढ़ा
4. मुरारीलाल मीणा

 

 

 

 

Exit mobile version