News Room Post

Karnataka HC: भारत में बंद होगा फेसबुक!, जानिए क्यों कर्नाटक हाईकोर्ट ने कही ये बात

Karnataka HC

नई दिल्ली। फेसबुक एक पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप है। सालों से इस ऐप ने लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता बनाई हुई है। अपनी इसी लोकप्रियता के कारण आज ये देश ही नहीं दुनियाभर में इस्तेमाल किया जाता है। फेसबुक कंपनी का इस्तेमाल आम से खास सभी लोग करते हैं। इसे चलाना तो काफी आसान है ही साथ ही कंपनी अपने इस प्लेटफार्म में नए-नए फीचर समय-समय पर लाती रहती है। जिससे की वो इस आधुनिक युग में खुद को मार्केट में बनाए रखे। हालांकि फेसबुक कंपनी का विवादों से भी नाता रहा है। एक नहीं बल्कि अनेकों बार फेसबुक की पॉलिसी, लोगों के डेटा सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो चुके हैं। अब एक बार फिर फेसबुक कंपनी विवादों में है।

क्या है फेसबुक से जुड़ा ताजा विवाद

दरअसल, बीते दिन बुधवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक को लेकर सख्त टिप्पणी की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर फेसबुक राज्य की पुलिस के सहयोग में आनाकानी करता है तो वो फिर पूरे देश (भारत) में इसकी सेवाओं को बंद करने पर विचार कर सकते हैं।

बता दें, बीते दिन बुधवार को कोर्ट एक मामले की सुनवाई कर रहा था। मामला सऊदी अरब में कैद एक भारतीय से जुड़ा है। इस मामले में आरोप है कि फेसबुक कर्नाटक पुलिस के साथ कथित तौर पर सहयोग नहीं दे रहा है। मामले में कर्नाटक पुलिस को सहयोग न देने के मामले में ही कर्नाटक हाईकोर्ट ने ये टिप्पणी की है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले भी कई बार ये खुलासा हो चुका है कि फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया कंपनियां सरकार के साथ सहयोग नहीं करतीं। पिछले दिनों जब ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने आरोप लगाया था कि किसान आंदोलन के दौरान मोदी सरकार ने उसकी आवाज दबाने की कोशिश की, तो सरकार और फिर दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया था कि ट्विटर के पूर्व सीईओ झूठ बोल रहे हैं। ट्विटर खुद ही भारत के कानूनों का पालन नहीं कर रहा था। अब फेसबुक के मामले में भी ऐसा ही सामने आ रहा है। अगर कोर्ट पूरे भारत में फेसबुक को बैन करने का आदेश देता है, तो इससे इस सोशल मीडिया कंपनी को कमाई के मामले में तगड़ा झटका लग सकता है। उसके लिए कानूनी राहत की राह भी काफी मुश्किलों भरी हो सकती है।

Exit mobile version