News Room Post

सीएम योगी ने अयोध्या वासियों को दिया दीवाली का तोहफा, फैजाबाद स्टेशन का नाम बदला, नए नाम से लिबरल गैंग को लग जायेगी मिर्ची

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लगातार अयोध्या के विकास पर जोर दे रही है। कुछ वक्त पहले ही योगी सरकार ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या रखने की बात कही थी। राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर (Ram Temple) के निर्माण के साथ-साथ वहां का विकास भी हो रहा है। इसी कड़ी में अब फैजाबाद रेलवे जंक्शन को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। फैजाबाद रेलवे स्टेशन (Faizabaad Junction) का नाम अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन (Ayodhya Cantt) बदलने का फैसला हो गया है। यानी इस बात पर मुहर लग गई है कि जल्द ही फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलने वाला है।

मिली जानकरी के मुताबिक़, अब फैजाबाद रेलवे जंक्शन को अयोध्या कैंट (Ayodhya Cantt) के रूप में जाना जायेगा। यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने ये फैसला किया और नाम बदले जाने की घोषणा की है। CMO यूपी की तरफ से ट्विटर के जरिये दी गयी जानकारी में लिख गया है कि योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम “अयोध्या कैन्ट” करने का निर्णय लिया है।

यहां आपको बता दें कि यूपी सरकार कई जगहों का नाम बदल चुकी है। इनमें कई जिले, शहरों और स्थानों के नाम शामिल हैं। वहीं, मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय किया गया था। इलाहाबाद शहर का नाम प्रयागराज कर दिया गया था। हालाँकि नाम बदलने जाने पर उत्तर प्रदेश में जमकर राजनीति हो रही है। देखने वाली बात होगी कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट रखने से विपक्ष की इसपर क्या प्रतिक्रिया होती है।

Exit mobile version