News Room Post

Elvish Yadav FIR: एल्विश यादव पर लगे गंभीर आरोपों पर आया पिता का बयान, बेटे के बचाव में कही ये बात

ELVISH YADAV 12

नई दिल्ली। एल्विश यादव पर नोएडा के बैंक्वेट हॉल में रेव पार्टी करने का आरोप लगा है। इसके साथ ही उन पर प्रतिबंधित सांपों के विष का इस्तेमाल करने का भी आरोप है। इतना ही नहीं, बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने उनके खिलाफ वन्य जीव अधिनियम और आईपीसी की धारा 120 के तहत केस भी दर्ज करवाया है। बता दें, यह सभी गंभीर धाराएं हैं। अगर इन धाराओं के तहत एल्विश पर आरोपों की पुष्टि होती है, तो उन्हें सात साल की तक की जेल और 25 हजार रुपए का जुर्माना भी देना होगा।

फिलहाल, पुलिस ने अब तक इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उधर, पुलिस को अभी इस मामले में एल्विश यादव की तलाश है। बता दें कि एल्विश ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उन पर लगाए गए सभी दुर्भावना से प्रेरित हैं। कुछ लोग उनकी सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए उन पर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं, अब इस पूरे मामले पर उनके पिता का भी बयान सामने आया है। आइए, आगे आपको बताते हैं कि उन्होंने अपने बयान में क्या कुछ कहा है?

क्या बोले एल्विश के पिता?

उधर, एल्विश के पिता ने अपने बेटे के बचाव में कहा कि, ”’जिसने आरोप लगाया है वही बता सकता है हमारी तरफ से तो ऐसा कुछ नहीं है। ये मैं सोच ही नहीं सकता। हमारे पास अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। एल्विश मुंबई में है, मेरी अभी उससे बात हुई वो यही कह रहा था कि कोई उसके खिलाफ साजिश रच रहा है।’

कौन है एल्विश यादव

बता दें कि एल्विश यादव सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। एल्विश बिग बॉस ओटीटी के विजेता भी रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर किसी ना किसी मसले को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर बड़ी फैंस फॉलोइंग है, जो एल्विश के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को गलत बता रही है। ध्यान दें कि मेनका गांधी ने भी एल्विश की गिरफ्तारी की मांग की है। दरअसल, मेनका गांधी द्वारा संचालित पीपल फॉर एनिमल्स नामक एनजीओ ने ही यह कार्रवाई की है।

Exit mobile version