News Room Post

FIR On Film Maker: द्रौपदी मुर्मू पर विवादित ट्वीट कर मुश्किल में फंसे फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा, केस दर्ज हुआ तो यूजर्स बोले- जेल…

ram gopal verma

लखनऊ। अपने एक विवादित ट्वीट की वजह से फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा मुश्किल में फंस गए हैं। ये ट्वीट उन्होंने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बारे में किया था। यूपी की राजधानी लखनऊ में रामगोपाल वर्मा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस के मुताबिक लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। रामगोपाल वर्मा ये ट्वीट करने के बाद ही लोगों के गुस्से का सामना कर रहे थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर फटकार लगाई थी। जिसके बाद रामगोपाल वर्मा ने सफाई भी दी थी। अब इस मामले में लखनऊ पुलिस उन्हें तलब कर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

रामगोपाल वर्मा को फिल्मी दुनिया में आरजीवी के नाम से भी जाना जाता है। द्रौपदी मुर्मू की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए परचा दाखिल करने के बाद रामगोपाल ने ट्वीट में लिखा था, ‘अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं, तो पांडव कौन हैं। सबसे जरूरी बात ये कि फिर कौरव कौन हैं?’ इसके बाद जब लोगों ने उनको खरी-खोटी सुनाई, तो रामगोपाल को अपने ट्वीट के बारे में सफाई देनी पड़ी। उन्होंने लिखा कि जो कहा था, उसका गलत अर्थ नहीं था। महाभारत में द्रौपदी के किरदार को उन्होंने अपना पसंदीदा बताया था और विवादित ट्वीट पर सफाई दी थी कि इसी वजह से संबंधित पात्रों की याद आ गई। उन्होंने ये भी लिखा कि ट्वीट में पहले जो उन्होंने लिखा है, उससे किसी की भावनाओं को वो ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे।

बता दें कि रामगोपाल वर्मा पहले भी अपने अजब-गजब बयानों और ट्वीट की वजह से विवाद में आते रहे हैं। साल 2008 में मुंबई में हुए भयानक हमले करने वाले आतंकियों को जब मार गिराया गया था, तो रामगोपाल महाराष्ट्र के तत्कालीन सीएम के साथ आतंकी हमले के मुख्य स्थल ताज होटल भी चले गए थे। इस मसले पर भी लोगों ने तब उनकी जमकर लानत-मलामत की थी। अब द्रौपदी मुर्मू पर ट्वीट के बाद जब केस दर्ज हुआ, तो यूजर्स ने उन्हें जेल भेजने की मांग की है। लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी, ये आप नीचे पढ़ सकते हैं…

Exit mobile version