नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आज होली के दिन कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के घर पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। कई राउंड हुई फायरिंग में कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर गोली लगने से घायल हो गए। वहीं उनके एक सुरक्षाकर्मी को भी गोली लगी है। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस नेता के पैर में गोली लगी है जबकि उनके सुरक्षाकर्मी को दो गोलियां लगी हैं, उसकी हालत गंभीर है और उसे एम्स बिलासपुर के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Himachal Pradesh, Bilaspur: Former Congress MLA Bambar Thakur was shot at by unidentified assailants at his residence in Bilaspur. Reports suggest around 12 rounds were fired pic.twitter.com/sj0ZPASdfJ
— IANS (@ians_india) March 14, 2025

कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर जब हमला हुआ तो उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। बंबर ठाकुर अपने आवास में समर्थकों के साथ होली खेल रहे थे। हालांकि उनकी पत्नी को गोली नहीं लगी। अचानक हुई गोलीबारी से वहां अफरा-तफरी मच गई। कांग्रेस नेता ने कार के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। कांग्रेस नेता को आईजीएससी अस्पताल शिमला के लिए रिफर किया गया है क्योंकि उन्होंने एम्स जाने से इनकार कर दिया था। फिलहाल हमलावरों के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

बिलासपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोलियां, बंबर ठाकुर क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती जबकि पीएसओ को एम्स अस्पताल किया गया रेफर। pic.twitter.com/2nR04Pg7IM
— DD News Himachal (@DDNewsHimachal) March 14, 2025

बिलासपुर के एसपी संदीप धवल ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें हमलावारों को पकड़ने के अभियान में जुटी हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि घटनास्थल से कुछ ऐसे सुराग हाथ लगे हैं जिनकी सहायता से जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, मैंने बंबर सिंह ठाकुर से बात की है। मैंने उन्हें एम्स जाने को कहा लेकिन उन्होंने आईजीएमसी में इलाज कराने पर जोर दिया। मैंने डिप्टी कमिश्नर को जरूरी इंतजाम करने को कहा है। मैंने संबंधित अधिकारियों को आरोपियों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।

#WATCH | Shimla: On former Congress MLA Bambar Thakur attacked by four unidentified assailants in front of his residence in Himachal Pradesh's Bilaspur district, CM Sukhvinder Singh Sukhu says, "I have talked to Bambar Singh Thakur. I asked him to go to AIIMS but he insisted on… pic.twitter.com/9oV1pt7SV4
— ANI (@ANI) March 14, 2025

कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। इससे पहले फरवरी 2024 में बंबर ठाकुर पर अटैक हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को आरोपी बनाया है। इस केस की सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपी पर कोर्ट परिसर में हमला किया गया था। पुलिस ने इस हमले का संबंध कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर से जोड़ते हुए उन्हें आरोपी बनाया था।