News Room Post

Love Jihad : ‘पहले ली जान फिर शव को खाड़ी में फेंक दिया…अब मुंबई के धारावी से सामने आया लव जिहाद का मामला

महाराष्ट्र। मुंबई का धारावी एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी में से एक माना जाता है। इसी धारावी से एक लव जिहाद का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग गुस्से से आगबबूला हो रहे हैं। तीन साल पहले मध्य प्रदेश के कटनी में रहनेवाली यशोदा नाम की एक लड़की को एक मुस्लिम युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी कर ली थी। इसके बाद वह युवक उसे मुंबई ले आया था। यहां यशोदा का नाम बदलकर यास्मीन कर दिया गया।

आपको बता दें कि आरोपी युवक युवती पर धर्मपरिवर्तन करने के साथ ही उसके ऊपर बीफ बनाने का दबाव डालता रहता था। जब युवती ने उस युवक की बात नहीं मानी तो उसने उसकी हत्या कर दी और शव को खाड़ी में फेंक दिया। इस मामले में अब लड़की के पिता के बयान पर धारावी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार यशोदा खटीक के पिता ने उसके मुस्लिम पति के खिलाफ धारावी पुलिस स्टेशन में हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। यशोदा के भाई ने बताया कि आरोपी भी कटनी का रहनेवाला है। कटनी में ही वर्ष २०१९ में यशोदा से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद नवंबर २०१९ में यशोदा को वह अपने साथ भगाकर मुंबई ले आया था। इस मामले में यशोदा के पिता ने कटनी में उसके मिसिंग की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था।

इसके बाद काफी समय बाद यशोदा ने उन्हें फोन कर बताया कि वह मुंबई के धारावी में है। उसने शादी कर ली है। यशोदा के भाई ने खुलासा किया कि यशोदा के पति चार भाई हैं और चारों ने हिंदू लड़कियों से ही शादी की है। उसकी बहन पर धर्मपरिवर्तन का दबाव डाला जा रहा था, जिससे इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। जैसे ही मामला प्रकाश में आया महाराष्ट्र में हिंदूवादी संगठन इस चीज का मुखर विरोध करने लगे।

Exit mobile version