News Room Post

Flood in UP: बाढ़ के बीच जब नाव लेकर अकेले निकली स्कूल, बच्ची के जज्बे को लोगों ने किया सलाम

Flood in UP

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने महिलाओं-बच्चियों को सशक्त बनाने के लिए तरह-तरह के अभियान चलाए हैं। इन्हीं में से एक है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान, जिसे बच्चियों को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने के लिए शुरू किया गया। इस बीच एक उत्तर प्रदेश की एक बच्ची की तस्वीर वायरल हो रही है जो सरकार के इस अभियान को पूरा करती है। कहते हैं न अगर हौसला हो तो इंसान हर लक्षय को भेद सकता है। ऐसा ही जज्बा है इस लड़की में जो बाढ़ से मची तबाही के बावजूद अकेले नाव खेकर स्कूल जा रही है। जहां एक ओर यूपी के गोरखपुर जिले में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। लोगों के घर में पानी घुस आया है। कमर तक पानी भर चुका है। लोग पलायन कर रहे हैं ऐसे में बच्ची की ये तस्वीर जिंदगी जीने का हौसला दे रही है।

तस्वीर में देखा जा सकता है कैसे बच्ची स्कूल ड्रेस में तैयार होकर अकेले नाव लेकर स्कूल की ओर जा रही है। उफनती राप्ती नदी में बाढ़ के बीच अकेले नाव लेकर जाती इस बच्ची की हिम्मत लोगों के लिए एक मिसाल है। इस तस्वीर को देखकर आप भी कुछ देर के लिए ही सही बाढ़ के कारण अपनी परेशानी भूल जाएंगे। सरकार द्वारा स्कूलों को एक सितंबर से खोलने का आदेश दिया गया, तो लोगों के समझ ही नहीं आया कि वो इन परेशानियों और मुसीबतों के बीच बच्चों को स्कूल कैसे भेजेंगे, लेकिन दक्षिणी बहरामपुर में बाढ़ से उफनाती राप्ती नदी में नाव लेकर जाती इस बच्ची ने लोगों का दिल जीत लिया है।

विधायक खुद बांट रहे लोगों को राशन

गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह का कहना है कि पानी निकालने के लिए चौथे पम्पर को चलवा दिया है। उनका कहना है कि वो खुद लोगों को राशन बांट रहे हैं साथ ही नाव का भी इंतजाम किया गया है। विपिन सिंह ने कहा कि अचानक आई बाढ़ से लोगों को कई दिक्ककत हो रही है लेकिन वो लोगों की मदद के लिए तैयार हैं।

Exit mobile version