नई दिल्ली। बिहार (Bihar) में हाल में हुए परिवर्तन के बाद एनडीए (NDA) से अलग होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के नेतृत्व में बनी नई महागठबंधन सरकार (Grand Alliance Government) बनी है। बुधवार को इस नई सरकार विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया। 24 अगस्त को बिहार विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया जिसमें जेडीयू-आरजेडी गठबंधन (JDU-RJD Alliance) को फ्लोर टेस्ट (Floor Test) के दौरान सदन में बहुमत परीक्षम में हिस्सा लिया है। इस दौरान क्या कुछ हुआ। आइए , अब आपको विस्तार से बताते हैं।
लाइव अपडेट
सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। नियमों के अनुसार, अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद, विधानसभा का सारा काम उपाध्यक्ष द्वारा संभाला जाएगा- bihar विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी
छापेमारी की आंच अब दिल्ली एनसीआर तक भी पहुंच गई है। गुरुग्राम में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मॉल पर छापेमारी चल रही है। सीबीआई की ये छापेमारी गुरुग्राम के सेक्टर 71 में स्थित अर्बन क्यूबस मॉल में चल रही है।
दिल्ली, हरियाणा के गुरुग्राम और बिहार के पटना, कटिहार और मधुबनी में अलग-अलग जगहों पर नौकरी घोटाला मामले में 25 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है।
CBI raids are underway at 25 places in connection with land for job scam case at different places in Delhi, Haryana’s Gurugram and Bihar’s Patna, Katihar, and Madhubani. pic.twitter.com/6onI7V2HUp
— ANI (@ANI) August 24, 2022
Bihar- विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा।
विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। pic.twitter.com/zWS7EIA3B1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2022
Bihar- ‘मैं नियम के तहत कार्य कर रहा हूं’- स्पीकर वीके सिन्हा
मैं आपको बताना चाहता हूं कि आपका अविश्वास प्रस्ताव अस्पष्ट है। 9 माननीय सदस्यों का जो पत्र मिला उसमें से 8 नियम के मुताबिक नहीं थे: सदन में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, पटना, बिहार pic.twitter.com/UDserYnuam
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2022
बिहार विधानसभा के बाहर विपक्षी MLA ने अध्यक्ष वीके सिन्हा के इस्तीफे की मांग की।
बिहार विधानसभा के बाहर विपक्षी MLA ने अध्यक्ष वीके सिन्हा के इस्तीफे की मांग की।
उन्होंने कहा,”हमारा मनोबल गिराने के लिए छापे किए जा रहे हैं। अध्यक्ष को अपनी कुर्सी बचानी है जिसके लिए छापे हो रहे हैं,अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के हमारे प्रस्ताव पर विचार की जानी चाहिए।” pic.twitter.com/Q6CTcaDRJB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2022
Bihar- विधानसभा के बाहर BJP विधायकों ने किया CM नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन।
बिहार विधानसभा के बाहर BJP विधायकों ने CM नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
CBI स्वतंत्र है, वह अपना काम कर रही है। उन्होंने जिस प्रकार के काम किया है उसके परिणाम उन्हें भुगतने पड़ेंगे। आज का दिन CBI ने क्यों चुना यह तो CBI ही बताएगी: तारकिशोर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री,बिहार pic.twitter.com/8is8866aT6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2022