News Room Post

दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुई मोदी सरकार की ये मंत्री

Forbes

नई दिल्ली। फोर्ब्स ने साल 2020 (Forbes 2020 list) दुनिया की सर्वाधिक 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है। खास बात ये है दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की इस लिस्ट में केंद्र की मोदी सरकार में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को भी शामिल किया गया है। निर्मला सीतारमण इस सूची में 41वें स्थान मिला हैं। बता दें कि निर्मला सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। वे पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री भी रही हैं।

17वीं वार्षिक फोर्ब्स पावर लिस्ट में 30 देशों की महिलाएं स्थान पाने में सफल रहीं। वहीं फोर्ब्स ने लिस्ट जारी करते हुए कहा कि इसमें 10 देशों की प्रमुख, 38 सीईओ और पांच मनोरंजन क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं हैं। भले ही वे अलग-अलग उम्र, राष्ट्रीयता और अलग-अलग पेशे से हों लेकिन 2020 की चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्होंने अपने मंचों का इस्तेमाल एक तरीके से किया।

इसके अलावा इस सूची में अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ (Kiran Mazumdar-Shaw) और एचसीएल इंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नडार मल्होत्रा भी हैं। वहीं एक बार फिर जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल (Angela Merkel) लगातार दसवें साल सूची में टॉप पर कायम हैं।

वहीं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न (Jacinda Ardern) दूसरे स्थान पर हैं, उन्होंने कड़े लॉकडाउन नियमों से देश को कोरोना की पहली और दूसरी लहर से बचाया है। अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस तीसरे स्थान पर हैं। वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत महिला हैं।

Exit mobile version