News Room Post

UP: पूर्व BJP सांसद शरद त्रिपाठी का निधन, PM ने जताया दुख, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

Former BJP MP Sharad Tripathi passes away: 2014 में उत्तर प्रदेश में संत कबीर नगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व सांसद, भाजपा सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी के पुत्र थे। शरद त्रिपाठी के निधन की सूचना से राजनीतिक गलियारों में शोक छाया हुआ है।

PM Modi and Sharad Tripathi

लखनऊ। संतकबीर नगर से भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद बुधवार देर रात को गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे। 2014 में उत्तर प्रदेश में संत कबीर नगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व सांसद, भाजपा सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी के पुत्र थे। शरद त्रिपाठी के निधन की सूचना से राजनीतिक गलियारों में शोक छाया हुआ है। भाजपा के कई नेताओं ने उनके परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भाजपा के पूर्व सांसद के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा,  शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन ने मुझे और साथ ही कई अन्य लोगों को भी दुखी किया है। उन्हें समाज की सेवा करना और दलितों के लिए काम करना पसंद था। उन्होंने संत कबीर दास जी के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अद्वितीय प्रयास किए। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति।

गृहमंत्री अमित शाह ने भी जताया शोक 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सांसद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘मैं निशब्द हूं। ऐसा लगता है अभी बोल उठेगा शरद ‘चल दीदी क्षेत्र में कार्यक्रम करना है’। चला गया, प्रभु की यही इच्छा थी। ईश्वर शरद त्रिपाठी जी की आत्मा को शांति दें, अपने श्री चरणों में स्थान दें।’

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जताया शोक

Exit mobile version