News Room Post

BJP: पूर्व IPS अधिकारी राजीव रंजन ने रखा राजनीति में कदम, थामा भाजपा का दामन

BJP

सरकारी सेवा से राजनीति में कदम रखते हुए पूर्व IPS अधिकारी राजीव रंजन ने गुरुवार को अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। उन्होंने बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल और पीडब्लयूडी मंत्री के नितिन नवीन की उपस्थिति में आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल की। दिल्ली काडर से सेवामुक्त होने के बाद पार्टी में उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए भाजपा नेताओं ने उन्हें उज्जवल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनायें दीं और उम्मीद जताया कि राजनीति में भी उनका कार्यकाल उज्जवल मय हो। राजीव रंजन ने भी इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा कि वे पार्टी के शुक्रगुजार हैं। साथ ही यह भी कहा कि रिटायर होने के बाद अब वो अपने प्रांत की सेवा करने का संकल्प लेकर आए हैं और साथ ही आगे का जीवन गरीबों और पिछडों के प्रति समर्पित करना चाहते हैं।

दिल्ली पुलिस में बतौर IPS कार्यरत रहे राजीव रंजन का जीवन चुनौतियों और उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा। करीबन तीन दशक के कार्यकाल में उन्होंने अनेकों विशिष्ट काम किये जिसको सरकार और जनता दोनों ने सराहा। उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें राष्ट्रपति मेडल से भी नवाज़ा गया। राजीव रंजन मूलत: छपरा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिहार में ही अर्जित की और आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चले आये। दिल्ली विश्विद्यालय से उन्होंने स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की।

1979 का साल उनके जीवन में खास रहा। इसी साल वो सिविल सर्विसेज परीक्षा में चुने गये और परीक्षा पास IPS अफसर बने। तीन दशक से भी ज्यादा के कार्यकाल में उन्होंने DANICS के कई विभागों का नेतृत्व किया, जिनमें इन्वेस्टिगेशन, लॉ एन्ड आर्डर और इंटेलिजेंस खास रहे। अपने करियर में उन्होंने कई विशिष्ट उपलब्धियां हासिल कीं, जिसकी वजह से उनका एक अलग नाम और मुकाम बना।

Exit mobile version