News Room Post

गिरीश चंद्र मुर्मू ने CAG के रूप में संभाला कार्यभार

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के LG  के पद से इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ IAS अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू शनिवार को देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के रूप में अपना कार्यभार संभाला। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें CAG के रूप में शपथ ग्रहण करवाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि बुधवार को मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था। उनकी जगह से भाजपा नेता मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया गया है। बता दें कि मुर्मू ने नए सीएजी की तौर पर राजीव महर्षि की जगह ली है। राजीव महर्षि 1978 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

गिरीश चंद्र मुर्मू गुजरात कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया गया था। मुर्मू गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्य मंत्री रहते हुए उनके प्रधान सचिव रह चुके हैं। पिछले साल जम्मू-कश्मीर के एलजी नियुक्त किए जाने से पहले वो फाइनेंस मिनिस्ट्री में सचिव पद पर तैनात थे।

Exit mobile version