News Room Post

Tripura News : त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के घर पर हुआ हमला, हमलावर बोले, “माकपा के अलावा किसी और की सरकार नहीं होने देंगे”

नई दिल्ली। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के घर से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। त्रिपुरा में गोमती जिले के उदयपुर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के पैतृक घर के बाहर मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने पुजारियों पर हमला कर दिया। न्यूज़ एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब पुजारियों का एक समूह देब के उदयपुर के जमजुरी इलाके के राजनगर स्थित आवास पर पहुंचा था। पुजारी बुधवार को देब के पिता के वार्षिक श्राद्ध समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद के आवास पर यज्ञ करने के लिए पहुंचे हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने संतों पर हमला किया और उनके वाहनों में तोड़फोड़ कर डाली। स्थानीय लोगों ने पुजारियों को बचाया, जिसके बाद बदमाश भाग गए। बुधवार को होने वाले यज्ञ की तैयारियों को देखने आये जितेंद्र कौशिक ने बताया कि ‘वह मां त्रिपुर सुंदरीके दर्शन करने आये थे। साथ ही अपने गुरु के निर्देश पर बुधवार को होने वाले यज्ञ की तैयारियों को देख रहे थे. अचानक एक भीड़ आई और उन्होंने कौशिक पर हमला कर दिया और उनके वाहन में तोड़फोड़ की। बदमाशों ने कहा कि सरकार या तो माकपा होगी या या किसी की नहीं होने देंगे।दूसरी तरफ इस पूरी घटना को लेकर त्रिपुरा में स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। पुजारियों के जत्थे पर हमले से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों की दुकानों में तोड़फोड़ की। इसके बाद भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थिति को संभालने के लिए उप मंडल पुलिस अधिकारी निरुपम देबबर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देबांजना रॉय भी मौके पर पहुंचे। फ़िलहाल स्थिति को काबू में कर लिया गया है और पुलिस हमलावरों की पहचान करने में लगी हुई है।

Exit mobile version