News Room Post

UP Election 2022: चुनाव से पहले अखिलेश को जोरदार झटका, BJP के लिए आई खुशखबरी

PM Modi, Yogi Adityanath And Akhilesh Yadav

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनावों को देखते हुए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) समेत सभी सियासी दलों ने यूपी की जनता को लुभाने की जोर-आजमाइश तेज कर दी है। वहीं चुनाव से पहले दल बदल का खेल भी शुरु हो गया है। कई नेता पार्टी का अपने पार्टी को छोड़कर दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के चार विधान परिषद सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। सभी चार एमएलसी स्थानीय निकाय समूह से चुने गए थे और उनका कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त हो रहा है।

उपमुख्यमंत्रियों दिनेश शर्मा और केशव मौर्य की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय में यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों में रविशंकर सिंह पप्पू, सीपी चांद, राम निरंजन और नरेंद्र भाटी है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि बाकी नेता बाद में पार्टी में शामिल होंगे।

 

Exit mobile version