News Room Post

Uttarakhand: उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने इटली की मीनार को बताया भारतीय धरोहर, भड़के लोगों ने ऐसे दिखाया आईना

नई दिल्ली। अक्सर कांग्रेस के कई नेता सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ ऐसा ट्वीट कर बैठते हैं, जिसके बाद कांग्रेसी नेता सोशल मीडिया पर लोगों के हाथों ट्रोल हो जाते हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल (Uttarakhand Congress President Ganesh Godiyal) का एक ट्वीट सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, गणेश गोदियाल ने अपने ट्वीट में बहुत बड़ी गड़बड़ी कर दी। जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं और लोग उनपर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। 25 दिसंबर को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day 2022) के मौके पर गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को शुभकामनाएं दीं, लेकिन अपने ट्वीट में वो बड़ी गलती कर बैठे। उन्होंने फोटो के साथ राष्ट्रीय धरोहरों के चित्रों के बीच पीसा की मीनार का भी फोटो लगाकर दर्शाया है।

दरअसल, जिस मीनार को उन्होंने फोटो में शामिल कर भारत की धरोहर बताने की कोशिश की है। वह असल में इटली के पीसा शहर में स्थित है। उनके ट्वीट में यह मीनार अलग ही नजर आ रही है। इसके अलावा ट्वीट में ताजमहल, लालकिला, कुतुबमीनार भी नजर आ रहा है। इस ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए। इतना ही नहीं लोगों ने गणेश गोदियाल की ऐसी गलती को कांग्रेस हाईकमान को खुश करने वाला काम बताया। क्योंकि इटली राहुल गांधी का ननिहाल और सोनिया गांधी का मायके बताया जाता है।

लोगों का रिएक्शन-

एक यूजर ने लिखा, अच्छा तो एक झुकी हुई बिल्डिंग भारत में कब आई। दूसरे यूजर ने लिखा, नानी के घर की मीनार (पीसा) है उसको कैसे भूलेंगे ये हाथ।

बता दें कि उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर एक ही दिन 14 फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएगे।

Exit mobile version