News Room Post

Rajasthan: गहलोत के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने महिला सुरक्षा पर अपनी ही सरकार को घेरा, वीडियो हुआ वायरल

Rajendra gudha

नई दिल्ली। मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुए चीरहरण को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सितारों ने भी इस वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। साथ ही आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग भी की। वहीं सोशल मीडिया में मणिपुर के वायरल वीडियो होने के बाद से राजनीति भी तेज हो गई। विपक्ष मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है। वीडियो करीब 77 पुराना है लेकिन जब बीते दिन महिलाओं के चीरहरण का वीडियो सामने आया है तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद सभी राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा पर विपक्ष की ओर से प्रश्नचिन्ह उठने लगे। इसी बीच सोशल मीडिया पर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र सिह गुढ़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो महिला सुरक्षा को लेकर अपनी ही सरकार को कोसते हुए दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही राजेंद्र गुढ़ा ने राज्य में अपनी कानून-व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।

दरअसल वायरल वीडियो विधानसभा का है जिसमें मंत्री राजेंद्र सिह गुढ़ा कहते हुए दिख रहे है कि राजस्थान में हम महिलाओं की सुरक्षा में हम असफल हो गए है। राजस्थान में जिस तरीके से महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़े है। मणिपुर की बजाय हमें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। अब इस वीडियो के जरिए भाजपा राज्य की अशोक गहलोत सरकार को निशाने पर ले रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, आपके ही सरकार में शामिल लोग राजस्थान के महिला सुरक्षा के विषय में पोल खोल रहे है तो अब सवाल बनता है कि राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा कब अपना मुंह खोलेंगे।

ज्ञात हो कि सीएम अशोक गहलोत के गृहनगर में सामूहिक हत्याकांड की वारदात सामने आई थी। जोधपुर के ओसियां में 6 महीने की मासूम समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की पहले हत्या की और फिर उनके शव को जला डाला था।

बता दें कि मणिपुर में 2 कुकी समुदाय की महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने अबतक गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आज आक्रोशित लोगों ने इस कांड के मुख्य आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया।

Exit mobile version