News Room Post

Bipin Rawat Birth Anniversary: जनरल बिपिन रावत की 66वीं बर्थ एनिवर्सरी आज, देश के पहले CDS के रूप में हुए थे नियुक्त

नई दिल्ली। बिपिन रावत जिनका नाम सुनकर ही दुश्मन कांपने लगते थे, आज उनकी 66वीं बर्थ एनिवर्सरी हैं। उत्तराखंड के पौरी जिले में जन्में जनरल बिपिन रावत चट्टानों की तरह मजबूत इरादे वाले थे। जनरल बिपिन रावत का जन्म 16 मार्च 1958 में हुआ था। देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत जिनकी कई पीढ़ियां सेना में अपनी सेवा दे चुकी है, बिपिन रावत के सीने में देश प्रेम का लहु हमेशा से बहता रहा है। बिपिन रावत ने साल 1978 में जब पहली बार सेना की वर्दी पहनी तब से उन्हें कई सम्मान मिल चुके है। आइए इनकी बर्थ एनिवर्सरी पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ बातें-

जनरल बिपिन रावत देश के पहले CDS नियुक्त हुए

जनरल बिपिन रावत कैसी भी परिस्थिति क्यों ना हो वह अपने सैनिकों के लिए हमेशा खड़े रहते थे उनके इसी रवैए की वजह से सैनिकों के दिल में उनकी लिए बहुत सारा सम्मान और प्यार था। जनरल बिपिन रावत साल 2017 से 2019 तक भारतीय थल प्रमुख रहे थे। इसके बाद इनकी देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में नियुक्ति हुई। इस पद की काफी लंबे वक्त से चर्चा चल रही थी। इन सब के अलावा जनरल बिपिन रावत ने कई लेख भी लिखे हैं, जिसे दुनिया भर में काफी पसंद किया गया है।

हेलिकॉप्टर दुर्घटना में  वीरगति को प्राप्त हुए

सेना प्रमुख के पिता लक्ष्मण सिंह राजपूत भी लेफ्टिनेंट के पद से रिटायर हुए थे, वहीं इनकी मां उत्तरकाशी से विधयक रह चुके किशन सिंह परमार की पुत्री थी। बिपिन रावत ने साल 1985 को मधुलिका रावत से शादी की और इन दोनों की दो बेटियां भी हैं। बिपिन रावत का 8 दिसंबर 2021 को निधन हो गया। 8 दिसंबर को बिपिन रावत अपनी पत्नी समेत 14 लोग जिस हेलिकॉप्टर में बैठे थे वह दुर्घटना का शिकार हो गया और बिपिन रावत वीरगति को प्राप्त हो गए। उनका देश के लिए प्रेम और त्याग हर भारतीय को हमेशा याद रहेगा। जनरल बिपिन रावत भले ही अब इस दुनिया में ना हो लेकिन उनकी यादें आज भी हर भारतीय के दिल में हैं।

Exit mobile version