News Room Post

गार्गी कॉलेज के फेस्ट में छात्राओं से छेड़छाड़, दीवार फांद अंदर घुसे शराबी, लड़कियों को किया वॉशरूम में बंद

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में 6 फरवरी की रात को वार्षिक फेस्ट में हुड़दंगियों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की थी। कॉलेज की एक छात्रा ने उस रात हुई पूरी वारदात को शनिवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह ट्वीट देर शाम वायरल होने लगे।Gargi College दिल्ली के गार्गी कॉलेज की छात्राओं ने आरोप लगाया है कि 6 फरवरी को शराब पीकर कुछ बाहरी लोग कॉलेज कैंपस में घुस गए। उन्होंने लड़कियों के साथ छेड़खानी और बदतमीजी की। गार्गी कॉलेज की लड़कियों का कहना है कि 3 दिनों तक चलने वाले फेस्टिवल ‘Reverie’ के दौरान यह हादसा हुआ।


छात्राओं ने कहा कि बाहरी लोग कॉलेज का दरवाजा फांदकर अंदर आ गए लड़कियों को जबरन दबोचा, उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया और उनके साथ बदतमीजी की। फेस्ट में रात को गायक जुबिन नौटियाल का शो था। इसके लिए छात्राओं को सीमित पास ही बांटे गए थे।

छात्रा का कहना है कि कॉलेज परिसर में घुसने वाले हुड़दंगियों में से कई नशे में थे। इन लोगों ने छात्राओं के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की। कुछ ने मेट्रो स्टेशन तक उनका पीछा भी किया। इतनी भीड़ होने के कारण कई छात्राओं को घुटन भी होने लगी।

इधर, जैमर लगे होने के कारण उनके मोबाइल पर नेटवर्क नहीं आया और वे एसएमएस और व्हाट्स ऐप नहीं कर पाईं। छात्रा ने ट्वीट में कहा कि कॉलेज के सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में असफल रहे। हम अपने ही कॉलेज में सुरक्षित महसूस नहीं कर पाईं। कॉलेज प्रशासन घटना की जिम्मेदारी ले।

Exit mobile version