News Room Post

Farmers Protest : किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी ने दी हरियाणा कपास किसानों को बड़ी खुशखबरी

Dushyant Manohar lal Smriti irani

नई दिल्ली। जहां एक तरफ देश में किसान बिल को लेकर खासकर पंजाब और हरियाणा मे किसानों का प्रदर्शन चल रहा है तो वहीं हरियाणा की राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी खुशखबरी दे दी है। किसानों को अच्छी खबर देते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात के बाद हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने जानकारी दी है कि इस बार केंद्र सरकार 100 प्रतिशत कपास की खरीदारी करेगी। बता दें कि इसको लेकर केंद्रीय मंत्री के साथ जो बैठक हुई उसमें राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे। बता दें कि हरियाणा के किसानों से केंद्र सरकार 25 प्रतिशत कपास ही खरीदती थी। लेकिन केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने हरियाणा सरकार के सीएम और डिप्टी सीएम के साथ मुलाकात के बाद आश्वस्त किया कि केंद्र इस बार किसानों से पूरा कपास खरीदेगी। इस खरीददारी से किसानों को काफी लाभ होगा।

गौरतलब है कि दुष्यंत ने बताया कि कपास की खरीददारी हरियाणा में इस बार 1 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इसके लिए केंद्र सरकार भारतीय कपास निगम (सीसीआई) के नए केंद्र बनाने पर भी विचार कर रही है। हरियाणा में पिछले साल 20 कपास खरीद केंद्र थे, लेकिन इस बार इसकी संख्या को बढ़ा दिया गया है। इस बार इन केंद्रों की संख्या 40 होगी। उन्होंने कहा कि इस बार में किसानों की समस्या को देखते हुए आढ़तियों से बात हो चुकी है। परिवहन एक बड़ी समस्या है। लेकिन इसे भी हल कर लिया जाएगा।

शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार भारतीय कपास निगम (सीसीआई) के माध्यम से एक अक्टूबर 2020 से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कपास की खरीद शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि खरीदारी के साथ ही राज्य सरकार कपास खरीद केंद्रों की संख्या भी बढ़ाएगी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इससे पहले खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में कपास की खरीद के बारे में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के साथ बैठक की। यह बैठक नई दिल्ली में हुई। बयान के मुताबिक पिछले साल हरियाणा में 20 कपास खरीद केंद्र थे, जिसे इस साल बढ़ाकर 40 किया जा रहा है। खट्टर ने स्पष्ट किया कि कपास की खरीद प्रक्रिया के दौरान 12 प्रतिशत तक नमी के पहले से ही निर्धारित मानक का पालन किया जाएगा और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version