News Room Post

Gudi Padwa Celebration: महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा त्यौहार की धूम, Video में देखें नजारा

Gudi Padwa Celebration: देश के महाराष्ट्र राज्य में गुड़ी पड़वा धूमधाम से मनाने के पीछे भी ऐतिहासिक कहानी भी है। दरअसल, मराठा शासक छत्रपति शिवाजी ने युद्ध में जीत हासिल करने के बाद सबसे पहले गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया था। ऐसे में हर साल मराठी समुदाय इस पर्व को मनाते हैं।

gudi padva..

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में आज गुड़ी पड़वा के त्यौहार की धूम देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं जिसमें लोग ढोल-नगाड़े बजाकर नए साल का स्वागत कर रहे हैं। बता दें, 2 अप्रैल यानी आज से जहां चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं इसके साथ ही इस दिन यानी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है उसी दिन गुड़ी पड़वा के त्यौहार को भी मनाया जाता है। ये त्यौहार खास तौर पर महाराष्ट्र में मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा का त्यौहार देश (भारत) के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है। कहीं इसे उगादी, कहीं छेती चांद, कहीं युगादी जैसे नामों से जाना जाता है।

देश के महाराष्ट्र राज्य में गुड़ी पड़वा धूमधाम से मनाने के पीछे भी ऐतिहासिक कहानी भी है। दरअसल, मराठा शासक छत्रपति शिवाजी ने युद्ध में जीत हासिल करने के बाद सबसे पहले गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया था। ऐसे में हर साल मराठी समुदाय इस पर्व को मनाते हैं।

महाराष्ट्र: लोगों ने पुणे के कोथरुड में गुड़ी पड़वा मनाया।

महाराष्ट्र: नागपुर के खामला स्क्वायर में गुड़ी पड़वा मनाया जा रहा है।

महाराष्ट्र: गुड़ी पड़वा के अवसर पर नागपुर में लक्ष्मी नगर इलाके में एक समारोह का आयोजन हुआ।

Exit mobile version