News Room Post

Gujarat Cabinet: पूरी कैबिनेट बदलने पर बीजेपी में घमासान के बाद टला शपथग्रहण

Bhupendra Patel and Rupani

नई दिल्ली। गुजरात में मुख्यमंत्री के परिवर्तन के बाद भूपेंद्र पटेल को नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। कहा जा रहा था कि आज मुख्यमंत्री अपने मंत्रीमंडल का विस्तार करेंगे लेकिन गुजरात में भारतीय जनता पार्टी में मचा घमासान काफी बढ़ गया है, जिसके चलते आज बुधवार को होने जा रहे नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण (gujarat cabinet minister oath taking) टाल दिया गया है। जानकारी ये भी मिल रही है कि जो बैनर लगाए गए थे उन्हें भी फाड़कर उतार दिया है। ध्यान हो गुजरात के नए सीएम भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण पहले ही हो चुका है। आज बुधवार को उनके मंत्रिमंडल का शपथग्रहण किया जाना था।

दिग्गज नेता पर सस्पेंस

गुजरात के नए मंत्रिमंडल में दिग्गज नेता नितिन पटेल भी शामिल किया जा सकता है,  हालांकि इसे लेकर सस्पेंस बरकरार रखा गया है। नितिन पटेल विजय रूपाणी के नेतृत्व वाले कैबिनेट में उप मुख्यमंत्री थे। साथ ही रूपाणी मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्री भूपेंद्रसिंह चूडास्मा, आर सी फालदू और कौशिक पटेल को नये मंत्रिमंडल में बनाए रखने को लेकर भी अटकलें लगायी जा रही हैं। हालांकि बीजेपी गुजरात में दिसंबर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए किसी भी तरह का खतरानहीं लेना चाहती है।

भूपेंद्र पटेल बने  मुख्यमंत्री

गौरतलब है कि गुजरात में विजय रूपाणी के अचानक इस्तीफा दिए जाने के बाद से भूपेंद्र पटेल को राज्य का नया मुख्यमंत्री बना दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री पटेल ने सोमवार को नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। हालांकि इस दौरान किसी भी मंत्री का शपथ ग्रहण नहीं हुआ था। वहीं अब माना जा रहा है कि आज मंत्रीमंडल विस्तार हो सकता है।

Exit mobile version