News Room Post

Hamid Ansari: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने गणतंत्र दिवस पर अमेरिका में दे दिया देशविरोधी बयान, ISI से जुड़ी संस्था के कार्यक्रम में बोले “भारत में …”

नई दिल्ली। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी (Hamid Ansari) अक्सर अपने विवादित बोल को लेकर विवादों में घिरे रहते है। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद वो चर्चा में आ गए हैं। दरअसल इस बार पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक अमेरिकी संस्था के वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधन करते हुए विवादित टिप्पणी की है। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि देश में असहिष्णुता बढ़ी है। बता दें कि इस कार्यक्रम में उनके अलावा अमेरिका के 4 सांसद और अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग के चीफ भी मौजूद थे। इसके अलावा इस प्रोग्राम में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी शामिल हुई थी।

चलिए…अब आपको बता दें कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आखिर ऐसा क्या कह दिया जिसके बाद अब उनके इस बयान पर जमकर बवाल मचा हुआ है और वो भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनके बयान की जमकर आलोचना भी हो रही है। दरअसल उन्होंने इस संस्था के मंच से मोदी सरकार पर हमला बोला। उनका आरोप है कि भारत में नागरिक राष्ट्रवाद को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से बदलने की कोशिशें की जा रही हैं। इसके साथ पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा कि धार्मिक बहुमत को राजनीतिक एकाधिकार के रूप में पेश करके धर्म के आधार पर असहिष्णुता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि कार्यक्रम की आयोजन ‘इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल’ (IAMC) नाम की संस्था किया था। इतना ही नहीं यह संस्था कई बड़े आरोप भी लगे है। बताया जाता है कि ये सस्था पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) व भारत में दंगे कराने की साजिश के तार भी जुड़े है।

पूर्व उपराष्ट्रपति के बयान पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन

उधर, हामिद अंसारी के इस बयान पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने पलटवार किया है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की कई विवादित चीजें हैं, जिसके लिए उन्हें देश ने माफ नहीं किया है। इसके बाद अमेरिका की ऐसी परिषद जो भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलती है उसके मंच से जो बातें कही वो देश नकारता है। हुसैन ने कहा कि भारत को बदनाम करने वाली संस्था आईएएमसी के कार्यक्रम में उन्हें जाना नही चाहिए था।

Exit mobile version