News Room Post

मां के निधन पर भावुक हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, कहा- ‘मां तू लौट आ..’

Harshvar

नई दिल्ली। मोदी सरकार(Modi Government) में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन(Dr Harshvardhan) की मां का रविवार को देहांत हो गया। अपनी मां के निधन की जानकारी ट्वीट के जरिए देते हुए डॉ. हर्षवर्धन भावुक दिखे। उन्होंने अपने ट्वीट में मां के प्रति लिखा कि, ‘यह बताने के लिए मेरा दिल टूट गया कि पृथ्वी पर मेरा सबसे प्रिय व्यक्ति, मेरी 89 वर्षीय मां स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हो गई हैं।’

अपनी मां की फोटो को ट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने लिखा कि मां तू लौट आ। डॉ हर्षवर्धन ने आगे लिखा, ‘आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा। एक विशाल व्यक्तित्व, मेरी मार्गदर्शक और दार्शनिक ने मेरे जीवन में एक शून्य छोड़ दिया है जिसे कोई नहीं भर सकता। उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले।’ उनकी मां के निधन पर कई नेताओं से शोक व्यक्त किया है।

केंद्रीय मंत्री की मां के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भगवान उनकी आत्मा का शांति दें। परिवार को इस दुख की घड़ी में पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।

बता दें कि डॉ. हर्षवर्धन अपनी मां को गुरु अधिक मानते थे। जीवन जीने की शिक्षा उन्हीं से मिली। ईमानदारी, कर्तव्य परायणता, दूसरों की मदद, देशभक्ति, लोकतंत्र में विश्वास जैसी शिक्षा उन्हीं से मिली। मां धार्मिक थी, साथ ही समाज व देश की गतिविधियों पर गहरी नजर रखती थी। वह रोजाना अखबार पढ़ती और देश-दुनिया की खबर रखती। पुत्र हर्षवर्धन से समसामयिक विषय पर चर्चा करती। कितनी भी बीमार हो, पर वह मतदान करने जरूर जाती। उनके लिए मतदान पर्व सरीखा था। वह इसके लिए कई दिन पहले से तैयारी करती। भले ही व्हीलचेयर पर मतदान करने जाना हो। पर जाती जरूर।

केंद्रीय मंत्री की मां के निधन पर देखिए किसने क्या कहा…

 

कवि कुमार विश्वास ने लिखा कि, “ईश्वर माँ को अपने चरणों में स्थान दे ! उनके सुकृत्य आपके रूप में सदैव विद्यमान रहें ऐसी कामना है ! ॐ शांति ॐ”

अपनी मां की अंतिम इच्छा को लेकर डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि, “पूजनीय माता जी की इच्छानुसार, उनके निधन के तुरंत बाद, उनका नेत्रदान AIIMS, दिल्ली में संपन्न हुआ। आज दोपहर तीन बजे, मैं उनके पार्थिव देह को मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंपूंगा। उनका देहदान हम सभी को सदैव समाज के लिए जीने की प्रेरणा देता रहेगा। ॐ शांति !!”

Exit mobile version