News Room Post

Mumbai Rains: ठाणे और पालघर में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

mumbai rain

महाराष्ट्र। भारी बारिश के चलते मुंबई (Heavy Rain in Mumbai) और पुणे पानी-पानी हो गया है। मुंबई और पुणे में गुरुवार रात जमकर भारी बारिश हुई। जिससे रेल की पटरियों और सड़कों पर जलभराव (Water Logging) के कारण लोकल ट्रेन और बस सेवाएं बाधित हो गई। भारी बारिश के चलते सड़कें नदी में तब्दील हो गईं। कई लोगों को भरे पानी में तैरते हुए जाते देखा गया। जिसको देखते हुए भारतीय मौसम (IMD) विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

भारी बारिश से 27 लोगों की गई जान

भारी बारिश के चलते पश्चिमी महाराष्ट्र के सोलापुर, सांगली और पुणे जिलों में 27 लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि तीनों जिलों के 20,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। पूरी रात हुई बारिश के कारण मुंबई में भी कई जगहों पर जलभराव की स्थिति हो गई है। मौसम विभाग ने इस साल ज्यादा सर्दी पड़ने का अनुमान जताया है।

सांगली में फायर विभाग और अन्य एजेंसी की रेस्क्यू टीम ने बांढ में फंसे हुए 10 परिवारों को बचाया। उत्तर आंतरिक कर्नाटक और महाराष्ट्र के निकटवर्ती इलाकों में बने गहरे विक्षोभ के कारण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के घाट खंड और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के निकटवर्ती जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (प्रति दिन 20 सेमी से अधिक) हो रही है। महाराष्ट्र के पुणे, मुंबई के कई इलाके पानी से डूब गए हैं।

महाराष्ट्र के अलीबाग में मूसलाधार बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश वाले 10 शहरों की लिस्ट में सबसे ऊपर रहा महाराष्ट्र का अलीबाग, जहां 148 मिमी की मूसलाधार वर्षा दर्ज की गई।

Exit mobile version