News Room Post

Bihar: बिहार में चलती ट्रेन पर जमकर पथराव, आधा दर्जन यात्रियों को लगी चोट

नई दिल्ली। बिहार के मोतिहारी से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर कई यात्रियों को बुरी तरीके से घायल कर दिया। असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी ट्रेन पर की, जिसमें कई यात्री सवार थे। ये पहला मामला नहीं है। बिहार में पहले भी ट्रेनों पर इसी तरह पथराव की घटनाएं होती रही हैं। उपद्रवी तत्वों ने इससे पहले हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन पर भी बिहार में पथराव किया था। मामले में कई लोगों पर कार्रवाई की थी लेकिन अब भी असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और वो आम लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं।

एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

मामला बापूधाम मोतिहारी-सुगौली रेलखौड के चैलाहां हाल्ट के पास का बताया जा रहा है, जहां 15216 डाउन नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने अंधाधुन पथराव किया। ट्रेन में बैठे यात्री बुरी तरीके से घायल हो गए। खिड़की पर बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। कई यात्रियों के पत्थर लगने से सिर भी फट गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। एक घायल ने बताया कि वो नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से मोतिहारी आ रहा था। उतरने की तैयारी करते हुए तभी सिर पर एक पत्थर आकर लगा। जबकि कुछ यात्री खुद से उतरने की स्थिति में भी नहीं थे, जीआरपी की मदद से लोगों को उतारने में मदद की गई।

वंदे भारत एक्सप्रेस भी है पत्थरबाजों का निशाना

घटना के बाद राजकीय रेल पुलिस के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। बता दें कि ये पहला मामला नहीं है। बिहार में ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं अब आम हो चली हैं। प्रशासन कार्रवाई भी करता है लेकिन मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी आए दिन पथराव की घटनाएं होती रहती हैं।

 

Exit mobile version