News Room Post

Murder of Sidhu Musewala: अरे! ये भी शामिल, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए इस पंजाबी एक्टर को किया गया गिरफ्तार, नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप

siddhu moosewala

नई दिल्ली। बीते 29 मई को पंजाबी सिंगर और देशभर में लोकप्रीय गायकों में शूमार हो चुके सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मनसा में दिनदहाड़े कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पंजाब ही नहीं, बल्कि समूचे देश में शोक की लहर थी। खासकर देश का युवा वर्ग उनके गानों को बहुत पसंद करता था। सिद्धू मूसेवाला की मौत की जिम्मेदीरी गोल्डी बराड़ ने ली है। अब इसके बाद सीधा सीधा आरोप गोल्डी बराड़ और जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई पर लग रहा है। इसके साथ ही अब एक और पंजाबी एक्टर का भी नाम सिद्धू मूसेवाला की मौत के तार से जोड़ कर देखा जा रहा है। जिसका नाम करतार चीमा है। अब पंजाबी एक्टर करतार चीमा को पंजाब पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

करतार चीमा को किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मूताबिक करतार चीमा पर एक बड़ा आरोप लगा है। जिसमें कहा जा रहा है कि उसने गोल्डी बराड़ से NSUI के प्रधान अक्षय शर्मा को रंगदारी मंगवाने के लिए फोन करवाया था। अब पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। इससे पहले गोल्डी बराड़ ने कई बार अक्षय शर्मा को फिरोती मांगने के लिए फोन किया था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पंजाबी एक्टर करतार चीमा का सिद्धू मूसेवाला की हत्या में हाथ हो सकता है। इसके पीछे जो सबसे बड़ी दलील दी जा रही है, वो ये है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी और जिम्मेदारी लेने वाला गोल्डी बराड़ ने NSUI के पंजाब अध्यक्ष को रंगदारी के लिए फोन किया था और इस फोन को करवाने में एक्टर करतार सिंह का हाथ था। जानकारी ये भी मिल रही है कि करतार सिंह ने अक्षय शर्मा से एक फिल्म बनाने के लिए 25 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद जब अक्षय ने अपने पैसे मांगे तो करतार सिंह ने उन्हें गोल्डी बराड़ के नाम से धमकाया और कहा कि गोल्डी तुम्हें मार देगा। ये बात खुद अक्षय शर्मा ने बताई है।

Exit mobile version